फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में घने कोहरे के साथ सर्दी का आगाज, जलेसर रोड पर छायी घनी धुंध, ठिठुरते हुए स्कूल के बच्चे निकले
फिरोजाबाद में गुरूवार तड़के छह बजे से ही घना कोहरा छा गया। नवम्बर माह का पहला कोहरा नजर आया। जलेसर रोड पर घनी धुंध छायी रही पास के वाहन एक दूसरे को नजर नहीं आये, धीमी रफ्तार से वाह आगे बढ़ते नजर आये। वहीं स्कूल को निकलने वाले बच्चे भी ठिठुरते नजर आये। देखा जाये तो नवम्बर माह में पहला दिन है गुरूवार जब इस तरह का कोहरा और धुएं की धुंध छायी रही।