वाराणसी में महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है इसी क्रम में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती बड़े स्तर की गई है। महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर डाक स्क्वाड के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।