काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियां तेज, मां गौरा के हाथों में रची गई मेहंदी
Sadar, Varanasi | Feb 14, 2026 धर्म की नगरी काशी में रविवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारीया बेहद ही तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को जहां बाबा श्री काशी विश्वनाथ के चल प्रतिमा को हल्दी लगाकर रस्म अदा की गई,तो वहीं शनिवार को मां गौरा के हाथों में मेहंदी रचाई गई। बता दे की महाशिवरात्रि पर मां गौरा दुल्हन बनाकर तैयार होगी तो वही भगवान शिव दुल्हा बनेंगे।