सीएम हेमंत सोरेन कल सोमवार को दुमका आयेंगे। हवाई अड्डा परिसर में सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम हेमंत सोरेन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर आज रविवार को शाम 4 बजे के करीब दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने हवाई अड्डा स्थित कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक की।