पूरनपुर: ग्राम पंचायतों के विकास कार्य शासनादेश के इंतजार में ठप
पूरनपुर ब्लॉक की 189 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 23 मई को समाप्त होने के बाद विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। शासन द्वारा प्रधानों को छह माह के लिए पंचायत का प्रशासक नियुक्त किया गया है, लेकिन अभी तक अधिकारों और कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्ट शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इसके चलते गांवों में सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं।