धमतरी: धमतरी में पकड़ा गया शातिर चोर, लिफ्ट मांगकर की बाइक चोरी
सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। बता दे कि प्रार्थी संजय मारकंडे निवासी देवरी कचांदुर, बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7-8 मई 2026 की रात गंगरेल से लौटते समय अंबेडकर चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। उसे नेहरू गार्डन छोड़ने के बाद वह वहीं सो गया।