होशंगाबाद नगर: चंदपुरा व मालाखेड़ी में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज विभाग ने किया जप्त
जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खनिज विभाग एवं होमगार्ड बल ने चंद्रपुरा और मालाखेड़ी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किया। दोनों वाहनों को थाना देहात की अभिरक्षा में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।