कोंडागांव: ग्राम मोहलई में तेंदूपत्ता ले जाते समय बाइक में लगी आग, वाहन जलकर खाक
फरसगांव ब्लॉक के ग्राम मोहलई में बुधवार दोपहर तेंदूपत्ता ले जा रहे युवक की बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहलई निवासी राकेश मण्डवी अपनी बाइक में तेंदूपत्ता बोरी में भरकर गांव के नदी किनारे सुखाने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे अचानक बाइक में आग लग गई।और बाइक जलकर खाक हो गया।