कटनी नगर: शहर में ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर एसपी उतरे सड़क पर, यातायात थाना प्रभारी बदले, अनूप सिंह को मिली कमान
शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने पुलिस अधीक्षक ने प्लान तैयार किया है आज मंगलवार दोपहर 12 बजे एसपी अभिनय विश्वकर्मा स्वयं बरगवां रोड पहुँचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कल चांडक चौक में लगे 4 घंटे के जाम के बाद यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय की जगह अब अनृप सिंह को कमान सौंपी है।