डूंगला: जरखाना में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, रुक्मिणी और कृष्ण का विवाह सम्पन्न
बड़ी सादड़ी उपखंड के जरखाना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का आयोजन किया गया। कथा व्यास स्वामी अनंत राम महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया। उन्होंने सनातन धर्म की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।