बरेली: मोहल्ला चाहवाई में रिक्शा पार्किंग को लेकर सैलून दुकानदार ने रिक्शा चालक को पीटा, रिक्शा चालक घायल हुआ
बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मोहल्ला चाहवाई निवासी राजू कश्यप रिक्शा चलाने का कार्य करता है। सैलून की दुकान के सामने राजू ने रिक्शा पार्किंग कर दिया। जिसको लेकर सैलून दुकानदार ने रिक्शा चालक राजू को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने घायल रिक्शा चालक का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।