बरेली: बिहारीपुर के रहने वाले व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में हुआ भर्ती
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर का रहने वाले चंद्रप्रकाश ने जिला अस्पताल में बताया कि वह सिटी सब्जी मंडी से घर वापस लौट रहे थे तभी सिटी सब्जी मंडी के पास ही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए,टक्कर लगने से उनके पैरों में गंभीर चोट लग गई, इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।