बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर व्यक्ति को दबंग ने जमकर पीटा, मामले की पुलिस से शिकायत, मुकदमा हुआ दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलजीत सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि घर के बाहर बैठकर बैठ डीजे देख रहे थे जहां खड़े एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई,व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं व्यक्ति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया,थाना पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की बात कही।