जसवंतनगर: सिसहाट मोहल्ले में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
सिसहाट में गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। मनोज कुमार, शिक्षक शौकी लाल यादव, अंगद सिंह, मुनेश कुमार और शैलेन्द्र सिंह (छोटे यादव) सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लंबे समय से शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।