धमदाहा: वट सावित्री पूजा की खरीदारी को लेकर भवानीपुर बाजार में उमड़ी भारी भीड़
धमदाहा :- वट सावित्री पर्व को लेकर शुक्रवार को भवानीपुर बाजार पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में रंगा नजर आया। पर्व की खरीदारी को लेकर सुबह से ही बाजार में श्रद्धालुओं, खासकर सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही।