लक्ष्मीपुर: मंत्री बनने पर दामोदर रावत से मिले जमुई के दर्जनों समर्थक, जताई खुशी
बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद शुक्रवार को झाझा विधायक एवं नव नियुक्त मंत्री दामोदर रावत के पटना स्थित सरकारी आवास पर 9 बजे तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी और खुशी जाहिर की। इस दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।