उचकागांव: मीरगंज में योग दिवस पर जागरूकता अभियान: उप सभापति धनंजय यादव हुए शामिल
मीरगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह मीरगंज नगर के जयप्रकाश चौक स्थित 'दिप इंटरप्राइजेज' के परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम सह योग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिप इंटरप्राइजेज के निदेशक अजिताभ कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।