बरौली: माधोपुर थाने की पुलिस ने एक पिस्टल व 8 कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
बरौली प्रखंड के माधोपुर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से एक पिस्टल व आठ कारतूस को बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी माधोपुर थाना प्रभारी विनीत विनायक ने दी।