बरौली: बढ़ेया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवा को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी युवक नितिन कुमार का डॉक्टर के देखरेख में इलाज किया जा रहा है।