बरौली: बरौली थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से मारपीट के मामले में फरार चल रहे छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
जिले के बरौली थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे छह वारंटी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी से पूछताछ के बाद उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दी। इसकी जानकारी थाना प्रभारी जय हिंद यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मोगल बिरईच सहित अन्य गांव से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।