बरौली: बरौली प्रखंड में शिविर लगाकर बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड, सरेया नरेंद्र पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रवि ने दी जानकारी।
बरौली प्रखंड के सभी पंचायत में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सरकार के आदेश पर किया जा रहा है। इस दौरान सरेया नरेंद्र पंचायत के सभी वार्ड में भी शिविर लगाकर शनिवार से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि रवि कुमार ने दी।