मधेपुरा: मदर्स डे पर शहर के वार्ड-14 में चिल्ड्रन पार्क के पीछे महिलाओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन
मदर्स डे के अवसर पर रविवार को मधेपुरा शहर के वार्ड-14 में समाजसेवी रवीना कुमारी द्वारा महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मदर्स डे को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान महिलाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मातृत्व के महत्व को याद किया।