सारवां: प्रतिष्ठित बिशनपुर दुर्गा मंदिर में युगल बंदी भजन संध्या सह विशेष पूजन का आयोजन, महाप्रसाद भी वितरित
सारवां के प्रतिष्ठित बिशनपुर दुर्गा मंदिर में दुर्गा मंदिर सेवा समिति की देखरेख में युगल बंदी भजन संध्या सह विशेष पूजन का आयोजन किया गया। अवसर पर पंडित नीलानंद झा समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में मां को खीर का भोग लगाया गया। लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया,बताया कि प्रत्येक अमावस्या को तेहरी और पूर्णिमा को खीर का भोग मां को लगाया जाता है।