नानपारा: बाबागंज कस्तूरबा विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान का आयोजन, छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के जमुनहा बाबागंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बजे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीओ पहुप सिंह नानपारा, चौकी इंचार्ज बाबागंज शिवेश शुक्ला और मिशन शक्ति इंचार्ज सूरज भान मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायो की जानकारी दी।