दनियावां: दनियावां पुलिस ने डाकपाल रविंद्र कुमार सिंह के अपहरण के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | May 14, 2026 दनियावां थाना पुलिस ने एक माह पूर्व डाकपाल रविंद्र कुमार सिंह के अपहरण मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अलावलपुर गांव का रहने वाला नंदन कुमार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही किया है। डाकपाल के बेटे ने नौकरी के नाम पर ठगी किया था। इसी को लेकर डाकपाल को ठगी पीड़ितों ने अपहरण किया था। कल जेल भेजा जाएगा।