फुलवरिया: फुलवरिया थाना पुलिस ने लूट कांड के एक अभियुक्त को नगर थाना क्षेत्र के मौनिया चौक से गिरफ्तार किया
फुलवरिया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड में शामिल फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के मौनीया चौक पर की। मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त श्रीपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी हरकेश यादव के पुत्र अंशु कुमार यादव के रूप में हुई है।