चायल: हाशिमपुर किनार में तालाब में डूबने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम, युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी
कौशाम्बी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के हासिमपुर किनार गांव में 19 वर्षीय सरोज शुक्रवार शाम तालाब में डूब गई थी। परिजनों के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शनिवार को पिता विश्राम ने थाने पहुंचकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। शनिवार देर शाम पांच बजे मिली जानकारी।पुलिस मामले की जांच में जुटी!