कर्वी: कर्वी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति घायल, कर्वी आरपीएफ ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कर्वी रेलवे स्टेशन के पास बीते बुधवार की रात्रि 10 बजे ट्रेन से टकराकर व्यक्ति कमलेश पुत्र राममूरत निवासी डुडौली राजापुर घायल हो गया। जिसको RPF ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।परिजनों आज गुरुवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी है। परिजनों ने बताया कि कमलेश बीते दो दिन पूर्व घर से मैहर जाने के निकला था। वहीं कमलेश का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।