बांका: बांका मुख्यालय से 6 किमी दूर भगौन टोला आज भी सड़क से वंचित, मरीजों को खाट पर ढोने को मजबूर ग्रामीण
Banka, Banka | Jul 5, 2026 बांका प्रखंड के ककवारा पंचायत अंतर्गत खमारी वार्ड संख्या 5 स्थित भगौन टोला इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। जिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर होने के बावजूद यह टोला अब तक बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है।ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर 12 बजे बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर तक खेत और डाड़ के सहारे गुजरना पड़ता है।