पथरिया: पथरिया मे ग्रीष्मकालीन मूंग-उड़द खरीदी की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पथरिया मे भारतीय किसान संघ ने ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रति एकड़ खरीदी सीमा बढ़ाने, किसानों की सुविधा अनुसार खरीदी केंद्र बनाने, लंबित किसानों का पुनः पंजीयन करने तथा पात्र किसानों की 100 प्रतिशत उपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने की मांग की।