छतरगढ़ थानाक्षेत्र के राजासर भाटियान में सरकारी विद्यालय की दो छात्राओं के बीच पानी की बोतल को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि 11 वीं कक्षा की छात्रा ने 12 वीं कक्षा की छात्रा पर चाकू से वार कर दिया। वहीं बीच बचाव के लिए आई दूसरी छात्रा को भी चोट आई है।