जोशियाड़ा: वीरपुर में शुरू हुआ ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका
डुंडा के वीरपुर गांव में शिल्पी ग्राम योजना के तहत महिलाओं के लिए ऊनी वस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बताया कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय संसाधनों से बनी लोक कला को नई पहचान देने के लिए उठाया गया है।