मनकापुर: अंधियारी बाजार निवासी महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अंधियारी बाजार निवासी अनिल सिंह के अनुसार उसकी पत्नी सरिता लम्बे समय से सांस सम्बधित बीमारी से परेशान थी। 1 सप्ताह पूर्व मुम्बई से इलाज करवाकर वापस आई थी।तबीयत अधिक खराब होने पर इलाज के लिए CHC लाया गया।जहां डॉक्टर ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। CHC के मेमो सूचना पर जिगना चौकी प्रभारी शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके PM के लिए भेज दिया।