बख्शी का तालाब: बीकेटी में दबंगों का खूनी खेल: बाग की रखवाली कर रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। अपने बाग की देखरेख कर रहे राम बहादुर सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। घटना कल शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।