भरथना: बकेवर NH19 पर नींद की झपकी से पलटा मोरम लदा डंपर, दो लेन हुई बाधित
बकेवर थाना क्षेत्र के सिक्स लेन हाईवे पर चंद्रपुरा बंबा के पास शुक्रवार तड़के 5:30 बजे मोरम से भरा डंपर चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में डंपर की ट्रॉली मुख्य लेन पर पलट गई और मोरम दो लेनों पर फैलने से यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने तीसरी लेन से वाहनों का आवागमन कराया।