आज़मगढ़: जनईगंज के पास ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव निवासी मोती प्रजापति अपनी बाइक से मंझारी काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही जनईगंज के पास पहुंचे की ऑटो रिक्शा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ इलाज चल रहा है। वहीं घायल के बेटे गुरु प्रसाद ने बताया कि उनके पिता मोती बाइक से मंझारी काम करने के लिए जा रहे थे l