बनमनखी: कोशी कालोनी परिसर से दो पेड़ों की अवैध कटाई की गई
जानकीनगर नगर पंचायत स्थित कोशी कालोनी परिसर से एक सेमल और एक शीशीम के पेड़ की अवैध कटाई का मामला सामने आया है है दोनों पेड़ सिचाई विभाग के एसडीओ आवास के समीप स्थित थे। मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता और वन विभाग को आवेदन देकर जांच एंव कार्रवाई की मांग की गई है