अकबरपुर: अकबरपुर के लक्ष्मी बीघा गांव में निःशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित, पशुपालकों को दी गई अहम सलाह
बिहार सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा मंगलवार को 12:00 बजे ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निःशुल्क पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान के तहत अकबरपुर प्रखंड के पैजुना पंचायत अंतर्गत लक्ष्मी बीघा गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं संतुलित चारे-पोषण के प्रति