गोपालगंज: मशानथाना गांव: पिता से नाराज़ युवक ने खुद को चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज - मोबाइल फोन खरीदने की जिद पूरी नहीं होने पर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम। युवक ने पिता से नया मोबाइल खरीदने का किया ज़िद। पिता द्वारा मना किए जाने पर गुस्से में युवक ने पहले तोड़ा अपना पुराना मोबाइल, फिर आवेश में आकर खुद के पेट में मार लिया चाकू। घटना के बाद परिजनों में मच गई अफरा-तफरी। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।