हुज़ूर: भोपाल: रोशनपुरा फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, मुरैना से आरोपी के दो मददगार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
भोपाल के रोशनपुरा फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, मुरैना से आरोपी के दो मददगार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार। आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भोपाल के रोशनपुरा इलाके में हुई फायरिंग घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के दो मददगारों को पुलिस ने मुरैना से गिरफ्तार किया है।