बोडला: मजगांव रोड ऊर्जा पार्क के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दरअसल घटना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मजगांव रोड ऊर्जा पार्क के पास का है जहां पर सोमवार की शाम 6:00 बजे के आसपास मजगांव के ऊर्जा पार्क के पास दो बाईकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई हादसे में दो लोग घायल हो गए जिनको डायल 112 टीम की सहायता से जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है जहां पर दोनों घायलों की उपचार जारी है.