बारां: अंता उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को रोहित गोदारा गैंग से मिली धमकी, कहा- दस लाख नहीं तो होगा कत्लेआम
Baran, Baran | Oct 31, 2025 राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर चल रहे उपचुनाव ने एक नया और डरावना रंग ले लिया है. निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के पिता को भेजा गया एक कथित धमकी पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पत्र रोहित गोदारा गैंग के नाम से लिखा गया है जिसमें 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है.।