चकाई प्रखंड क्षेत्र स्थित वृहद आश्रय स्थल में वर्ष 2019 से रह रहे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मजिस्ट्रेट की देखरेख में गठित मेडिकल टीम द्वारा वीडियो ग्राफी के तहत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शनिवार की सुबह करीब 10:00 बजे मृतक युवक के शव का दाह संस्कार किया गया।