मेरठ: CCSU के आरके हॉस्टल में खाने को लेकर हंगामा, मेरठ में छात्रों ने घटिया सब्जी और गंदगी में तैयार होता खाना दिखाया
Meerut, Meerut | Mar 30, 2026 मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आरके हॉस्टल में खराब और अस्वच्छ भोजन को लेकर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। लंबे समय से मेस की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे छात्रों ने सोमवार को हंगामा करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।