झाझा: बलियो गांव में एक युवक को अज्ञात बाइक चालक ने मारी टक्कर, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Nov 13, 2024 मंगलवार की रात्रि करीबन 10 बजे बलियो गांव में एक युवक को अज्ञात बाइक चालक के द्वारा टक्कर मार देने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बलियो गांव के रहने वाले आबिद खान के रूप में हुई है जिसे रेफरल अस्पताल में परिजनों ने भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने इलाज किया और स्थिति गम्भीर देखकर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।