झाझा: बैजलपूरा गांव में बकरी के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल, रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Nov 13, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के बैजलपुरा गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे एक घर के चार सदस्यों के साथ उसके गोतिया के द्वारा लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान मो.किताबुल अंसारी, उसकी मां तस्लीमा खातून, पत्नी नाजमी प्रवीण, पिता सराज अंसारी के रूप में हुई है। घायलों को लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का इलाज किया गया।