बरेली: मोहल्ला गुलाब नगर के व्यक्ति ने दामाद और उसके साथियों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया
किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाब नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसका दामाद और उसके साथियों ने घर में घुसकर मारपीट की है। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए।