शाजापुर: कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में सख्ती: शासकीय संपत्ति नुकसान की धारा जोड़ी गई
शाजापुर में 9 अप्रैल को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 10 अप्रैल की देर रात पुलिस ने 12 नामजद समेत 150 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा 3/4 भी जोड़ दी गई है.