अररिया पुलिस उपाधीक्षक ने रानीगंज थाना पहुंचकर थाना परिसर, अभिलेखों तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों, कांडों के निष्पादन, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।