ऊंचाहार: तीर का पुरवा खरौली पुल के पास बना रास्ता गड्ढे में तब्दील, ग्रामीणों ने मरम्मत की गुहार लगाई
ऊँचाहार क्षेत्र के तीर का पुरवा खरौली गाँव में गंगा नदी पर पुल बना है, जो रायबरेली व फतेहपुर जिले को जोड़ता है।इसके अलावा फतेहपुर जिले से सब्जी व दूध का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जाता है, हर रोज सैकड़ों व्यापारियों व हजारों लोगों का आवागमन इसी रास्ते से होता है।लेकिन पुल के पास रास्ता गड्ढों में तब्दील हो गया है।बुधवार को ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है।